पिपरई: लुहारी गांव में 4 लोगों ने 46 वर्षीय व्यक्ति से की मारपीट, पिपरई पुलिस ने मामला दर्ज किया
लुहारी गांव में चार लोगों द्वारा एक 46 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार लुहारी निवासी महेश चिडार उम्र 46 ने बुधवार को रात 11:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को रात लगभग आठ बजे गांव के ही हरिओम, नरेंद्र, संतोष और मोनू राय ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है ।