#LakhimpurKheri: चकमार्ग विवाद की जांच के दौरान बवाल, लेखपाल के सामने चलीं लाठियां
लखीमपुर खीरी के थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव चिल्लापुरवा में चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत की जांच करने पहुंचे लेखपाल की मौजूदगी में जमकर मारपीट हो गई। विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच लाठियां चलने लगीं, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
हालात बिगड़ते देख लेखपाल और उनके मुंशी ने किसी तरह मौके से निकलकर अपनी जान बचाई। मारपीट में पूर्व प्रधान और उनके बेटे के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मामले में पुलिस जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।
#BreakingNews #LakhimpurKheri #Singahi #LandDispute #ViralVideo #UPNews