लखीमपुर खीरी। आवास विकास नहर पटरी के किनारे हो रहे नाला निर्माण में भारी भ्रष्टाचार को लेकर सदर विधायक योगेश वर्मा आग बबूला हैं। वह आज दूसरे दिन फिर मौके पर पहुंचे और अपना दर्द बयां किया विधायक बोले लोगों के घरों में पानी भर रहा है हर जगह से नाला लीकेज है। 5 महीने बीत चुके हैं अभी भी नाले का निर्माण नहीं हो पाया है। हमारे पास समाधान के लिए जनता का फोन आता है। जनता परेशान है हम लोग जाए तो किसके पास जाएं ,कोई सुनने वाला नहीं है।
बता दे की आवास विकास में नहर पटरी के किनारे लाखों रुपयों की लागत से नाले का निर्माण हो रहा है निर्माण कौन कर रहा है ठेका किस संस्था के पास है यह अभी साफ नहीं हो पा रहा है,2 दिन से भाजपा विधायक मौके पर जाकर अधिकारियों को फोन कर रहे हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है आज विधायक ने नाले का पानी खुलवा दिया जिससे लोगों के घरों में भर रहा गंदा पानी निकल सकेगा। फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि अधिकारियों की हर धर्मिता के सामने विधायक को भी जन कार्य के लिए गिड़गिड़ाना पड़ रहा है #highlightseveryone #followerseveryone #paliakalan #LakhimpurKheri