#बोकारो मेडिकल कॉलेज में 2027-28 सत्र से शुरू होगी पढ़ाई, मार्च 2027 तक तैयार होगा अस्पताल भवन
#बोकारोवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी। सेक्टर-12 स्थित निर्माणाधीन सरकारी #मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परियोजना का बुधवार को अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल भवन को प्राथमिकता के आधार पर मार्च 2027 तक पूरा करने का निर्देश दिया, जबकि शेष सभी निर्माण कार्यों को जुलाई-अगस्त 2027 तक पूरा करने को कहा गया है।
अपर मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि सभी कार्य समय पर पूरे होने पर शैक्षणिक सत्र 2027-28 से मेडिकल कॉलेज में नामांकन और पढ़ाई शुरू हो जाएगी। उन्होंने अस्पताल में एक पूरे फ्लोर पर 50 बेड का अत्याधुनिक पेइंग वार्ड विकसित करने का भी निर्देश दिया।
इसके अलावा मरीजों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए प्रवेश एवं निकास व्यवस्था में सुधार, डॉक्टर क्वार्टर में आवश्यक संशोधन तथा मेडिकल कॉलेज के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पदों के सृजन की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की बात कही गई।
#BokaroMedicalCollege #BokaroNews #MedicalCollege #HealthcareJharkhand #BokaroHospital #JharkhandNews #MedicalEducation #BokaroDevelopment
Chas, Bokaro | Jun 10, 2026