पथरिया: पथरिया में हर 500 मीटर पर अवैध शराब की बिक्री, संगठन ने आबकारी विभाग पर लगाए मिलीभगत के आरोप
पथरिया नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बिक्री को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। आरोप है कि हर 500 मीटर पर अवैध शराब बेची जा रही है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे संगठन के सदस्यों ने बाइक सवार से एक पेटी अवैध शराब पकड़कर पुलिस के सुपुर्द की। लोगों का कहना है कि छोटी कार्रवाई की जा रही है।