बहोरीबंद: बहोरीबंद में मतदाता सूची को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न, 15 से 25 मई तक जुड़ेंगे और हटेंगे नाम
बहोरीबंद जनपद पंचायत सभागार में ग्राम पंचायत मतदाता सूची के प्रकाशन को लेकर स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद अध्यक्ष लालकमल बंसल एवं एसडीएम राकेश चौरसिया विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्राचार्य महेंद्र राय ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 मई से 25 मई तक ग्राम पंचायत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया की जाएगी।