गुना नगर: म्याना: शादी में ट्रैक्टर चालक का तांडव, बारातियों को कुचलने की कोशिश, दूल्हा बाल-बाल बचा, हड़कंप मचा
गुना के म्याना में शादी समारोह के दौरान रास्ता न मिलने पर ट्रैक्टर चालक बेकाबू हो गया और बारातियों को कुचलने की कोशिश की। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन लोग भागकर सुरक्षित बच गए। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।