गोरखपुर: गोलघर में रातों-रात खींची गई सफेद लाइन, व्यापारियों के विरोध पर तत्काल हटवाई गई बैरिकेटिंग
कुछ दिनों पहले गोलघर चौराहे को बैरिकेटिंग करके दोराहा कर दिया था,जिसका समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल ने विरोध किया था,इसके कारण व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होना शुरू हो गया था।इसके साथ ही साथ गोलघर के अन्य समस्याओं के कारण दो दिन पहले व्यापारियों और नगर निगम के साथ विवाद आदि बहुत सारे मुद्दों से व्यापारी परेशान हो रहे थें।