पीरो: पीरो में तेज रफ्तार कार के कहर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल
Piro, Bhojpur | Apr 15, 2026 पीरो नगर के बिहिया–बिहटा स्टेट हाईवे पर ओवरब्रिज के नीचे बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान चरपोखरी थाना क्षेत्र कोयल गाँव निवासी हरेंद्र कुमार, हरेराम रजवार सहित अन्य सामिल है।