बरहरुवा: दो सूत्रीय मांगों के समर्थन में पंचायत सचिव संघ ने बरहरवा प्रखंड कार्यालय के समक्ष दिया धरना
झारखंड राज्य पंचायत सचिव महासंघ रांची के आह्वान पर शुक्रवार को बरहरवा प्रखंड कार्यालय के समक्ष पंचायत सचिव संघ के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद पंचायत सचिव संघ के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार राय ने बताया कि सरकार के तमाम कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के बावजूद सरकार हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।