मंझनपुर: पश्चिम शरीरा में शादी से 9 दिन पहले युवक ने उठाया खौफनाक कदम, फोन पर कहासुनी बनी मौत की वजह, परिजनों में मचा कोहराम
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कस्बे में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियों के बीच एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामबाबू (22) पुत्र रतई सरोज खेत में गेहूं का बोझ बांधने गया था। बताया जा रहा है कि उसकी शादी आगामी 20 अप्रैल को मंझनपुर क्षेत्र के बारा मलाका गांव में तय थी।