कहरा: पतरघट थाना क्षेत्र के भद्दी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर हुई गोलीबारी, एक महिला घायल
पतरघट थाना क्षेत्र के भद्दी गांव वार्ड नं 13 में पुरानी रंजिश को लेकर हुये विवाद में गोली चली जिसमे फूल कुमारी नामक महिला को गोली पैर में लगी। जिसे ज़ख्मी स्थिति में पहले CHC पतरघट लाया गया। जहां चिकित्सकों प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस तफ्तीश मे जुट गई है।