जंक्शन पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में नशा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए एक एंबुलेंस से 20 किलो 800 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एंबुलेंस सवार तीन नशा तस्करों संदीप, कुलविंदर और कमल को गिरफ्तार किया। इस बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी हनुमानगढ़ मीनाक्षी ने बताया कि तीनों नशा तस्करों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड का पता करवाया जा रहा है।