अनूपगढ़: व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण का कार्य ADM को देने की मांग को लेकर SDM को ज्ञापन सौंपा
अनूपगढ़ व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय नागपाल, कोषाध्यक्ष शंकर स्वामी और उपाध्यक्ष अजीत सिंह धंजू ने आज गुरुवार शाम 6 बजे एसडीएम सुरेश राव को कलेक्टर व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। अध्यक्ष विजय नागपाल ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस की नवीनीकरण के लिए आमजन को श्रीगंगानगर जाना पड़ता है इसलिए मांग की गई है कि शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण का कार्य एडीएम को दिया जाए।