चकिया: मुजफ्फरपुर के हथिनिया वन क्षेत्र में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान, अवैध ढांचा किया गया ध्वस्त
मुजफ्फरपुर हथिनिया वन क्षेत्र में सोमवार को दोपहर 03 बजे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सरकारी जंगल की जमीन पर अवैध रूप से बनाए जा रहे पक्के मकान के निर्माण को रुकवाते हुए उसे ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान रेंजर अश्विनी चौबे ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वन भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।