मुरैना नगर: दुर्गापुरी कॉलोनी में प्लॉट के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चलीं लाठियां, नौ लोग हुए घायल
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्गापुरी कॉलोनी में प्लॉट के विवाद को लेकर खून की होली खेली गई, जिसमें बता दें कि करीब 9 लोग घायल हो गए, जिनको जिला अस्पताल लाया गया ।जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों को ग्वालियर रेफर कर दिया गया ,वहीं 6 लोगों को अस्पताल में भर्ती कर दिया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है।