जिले में होली, रंग पंचमी और ईद-उल-फितर के पर्वों कोशांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में बुधवार को कलेक्टर अंकित अस्थाना और पुलिस अधीक्षक समीर सौरभकी अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक काआयोजन किया गया।