मुरैना नगर: होली पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च, हुडदंगियों को दी चेतावनी
होली के त्योहार को लेकर मुरैना शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आज शाम फ्लैग मार्च पुलिस लाईन से शुरू कर शहर के प्रमुख मार्गो से निकाला गया।फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से होली मनाने की अपील की।शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी।साथ ही डीजे लगाकर होली मनाने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।