चौगाईं: चौगाई से शराब के नशे में हंगामा करते तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा कोर्ट
चौगाई से शराब के नशे में हंगामा करते तीन युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया है। गिरफ्तार शराबी में चौगाई के पप्पू कुमार सिंह तथा शाहपुर के राकेश कुमार एवं राजेश कुमार है। इसकी पुष्टि करते हुए मुरार थानाध्यक्ष कमल नयन पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार तीनों शराबी नशे की हालत में चौगाई में हंगामा कर रहे थे, जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दिया था।