चौगाईं: चौगाई, केसठ एवं सिकरौल में शिक्षा की अलख जगाने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अखिलेश दुबे ने किया जनसंपर्क
चौगाई, केसठ एवं सिकरौल में शनिवार को शिक्षा की अलख जगाने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर अखिलेश दुबे ने जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने जनसभा आयोजित कर लोगों को आधुनिकतम शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग कर नई शिक्षा क्रांति लाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बक्सर क्षेत्र भगवान राम और लक्ष्मण की कर्म भूमि व शिक्षा स्थली रही है इसकी शुरुआत यही से होगी।