चौगाईं: कोन्ही गांव में एक दिवसीय क्षमता अभिवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन
कोन्ही गांव में एक दिवसीय क्षमता अभिवर्द्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को हितार्थ समूह एवं खाद्य सुरक्षा समूह पर विस्तार से जानकारी दी गई। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा बक्सर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित प्रभारी बीटीएम ब्रजेश शर्मा ने बताया कि समूह को बागवानी के लिए चयनित किया गया है।