एकंगरसराय: एकंगरसराय-छोटकी धावा लिंक रोड जर्जर, हर दिन हादसों का खतरा; ग्रामीणों ने की अविलंब मरम्मत की मांग
एकंगरसराय मुख्य सड़क से छोटकी धावा गांव को जोड़ने वाली लिंक सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और जलजमाव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क अब सुविधा नहीं, बल्कि दुर्घटनाओं का कारण बन गई है।