भीलवाड़ा: पालड़ी रोड पर पानी की समस्या से हाहाकार, नेता प्रतिपक्ष ने गंदे पानी में उतरकर किया प्रदर्शन, बड़े आंदोलन की चेतावनी दी <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=Jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
भीलवाड़ा। मदर टेरेसा स्कूल के पास पालड़ी रोड पर चंबल की पाइपलाइन लीक होने और टूटी नालें के कारण सड़कें जलमग्न हो गई हैं। स्कूल समीप होने से रोजाना दर्जनों बच्चे गंदे पानी से गुजरकर स्कूल आने को मजबूर हैं। लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक ने क्षेत्रवासियों संग मौके पर पहुंचे और खुद नाले के गंदे पानी में उतरे।