सहसपुर लोहारा: नगर पंचायत बोडला निवासी 85 वर्ष को महिला केशरी गुप्ता ने घर बैठे किया जिले में पहला मतदान,शत प्रतिशत मतदान की अपील किया
कबीरधाम जिले के नगर पंचायत बोड़ला निवासी 85 वर्ष की महिला श्रीमती केशरी गुप्ता ने घर पर बैठकर किया पहला मतदान ।उन्होंने जिलेवासियों को शत प्रतिशत मतदान करने भी अपील किया।श्रीमती केशरी गुप्ता ने अपने घर पर ही लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।उन्होने चर्चा करते हुए बताया कि घर बैठे मतदान करने का यह उनका जीवन का सुखद पल था।