बक्सर: न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने बक्सर मुक्त कारागार एवं चाइल्ड होम का किया निरीक्षण, दिए निर्देश
Buxar, Buxar | Aug 2, 2024 न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार देवेश कुमार ने शुक्रवार को मुक्त कारागार, चाइल्ड होम एवं एडॉप्शन होम का निरीक्षण किया .सबसे पहले वे मुक्त कारागार पहुंचे जहां उन्होंने कैदियों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना ,वे सभी कैदियों के बने हुए निवास पर गए एवं उनकी समस्याओं बारे में उनसे पूछताछ किया. बताते चले कि मुक्त कारागार में 10 नए कैदी आए हुए हैं.