बक्सर: हथियार का भय दिखा ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र में सिरफिरा ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, महिला थाना में मामला दर्ज
Buxar, Buxar | Aug 3, 2024 बक्सर एक सिरफिरा युवक द्वारा महिला को हथियार का भय दिखाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता ने जब खुद के साथ हुई इस घटना को परिजनों से उजागर करने की बात कही तो आरोपी ने भेद खोलने पर महिला के पति को जान से मारने की धमकी देकर इसकी शिकायत नहीं करने पर मजबूर कर दिया.लिहाजा दो बार तो पीड़िता चुप रही और घरवालों को इसकी जानकारी नहीं दी.