देश सेवा से सेवानिवृत्त होकर लौटे हवलदार प्रदीप भारती गोस्वामी का टिकटोली गुर्जर में भव्य स्वागत, निकाली गई विशाल रैली
मुरैना/उदवंत का पुरा:
मुरैना जिले के उदवंत का पुरा (ग्राम टिकटोली गुर्जर) के लाल प्रदीप भारती गोस्वामी सिकंदराबाद से (आर्मी) में अपनी गौरवान्वित सेवाएं पूर्ण कर सेवानिवृत्त होकर अपने निज निवास लौटे। देश सेवा का फर्ज बखूबी निभाकर घर लौटने पर क्षेत्रवासियों और ग्रामवासियों ने उनका ऐतिहासिक और भव्य स्वागत किया।
पिता रामनिवास भारती गोस्वामी के सुपुत्र प्रदीप भारती की वतन वापसी की खुशी में मुरैना से उनके पैतृक गांव उदवंत का पुरा तक एक विशाल वाहन एवं बाइक रैली निकाली गई। रैली के दौरान पूरे मार्ग में देशभक्ति के गीतों और "भारत माता की जय" के नारों की गूंज रही। जगह-जगह युवाओं और बुजुर्गों ने पुष्पवर्षा कर और साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया।
गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ उनका स्वागत किया। इस
Morena, Morena | Oct 2, 2026