एकमा: एन एच 531 पर टोटो और मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक गंभीर घायल, राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल
Ekma, Saran | Jul 30, 2026 छपरा सिवान मुख्य मार्ग एन एच 531 पर बुधवार की देर शाम एकमा थाना क्षेत्र की माने एकारी गांव के बीच टोटो और बाइक की आमने-सामने के टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने एकमा सी एच सी पहुंचाया। घायल की पहचान दाउदपुर थाना क्षेत्र के कोहरा निवासी विश्वनाथ राम का पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। जहां इलाज जारी है।