बज्जू: बज्जु के रणजीतपुरा थाना क्षेत्र में अवैध जिप्सम खनन पर कार्रवाई, पोकलेन मशीन और जेसीबी जब्त, मामला दर्ज
Bajju, Bikaner | Apr 15, 2026 जिला कलेक्टर द्वारा खनिज विभाग को दिए गए निर्देश पर अवैध जिप्सम खनन की सूचना प्राप्त होने पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त रूप से चक 24 एसएमडी में दबिश दी गई। मौके पर एक जेसीबी ,एक पोकलेन जेसीबी एवं जिप्सम छानने की दो मशीनों द्वारा जिप्सम का खनन किया जा रहा था। खनि अभियंता महेश प्रकाश ने बताया कि मौके पर कुल 2875 टन खनन पाया गया।