अशोक नगर: कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित,लंबित मामलों में अतिशीघ्र कार्यवाही के निर्देश
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गुरूवार को दोपहर 3: 30 बजे जिला टॉस्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री मालवीय द्वारा पुलिस, वन, जिला अभियोजन, स्वास्थ्य, खाद्य, परिवहन, जनजातीय कार्य, खनिज, आबकारी, खाद्य सुरक्षा विभागों के एजेण्डानुसार बिन्दुओं पर की गई।