महोबा: महोबा के रामनगर मुहाल की एक किशोरी ने अज्ञात कारणों से खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Oct 21, 2026 महोबा जनपद के थाना शहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर मुहाल निवासी परशु की 15 वर्षीय पुत्री रागनी ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके चलते किशोरी की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा किशोरी का इलाज किया जा रहा है।