सवाई माधोपुर जिले विगत दिनों हुई मूसलाधार बारिश से जिले के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए।भलेही इस जिले में अब बारिश का दौर थम गया हो,लेकिन नदी नालों में उफान अभी भी बरकरार है।जिले की बनास,चंबल,गलवा,मोरल,गम्भीरा एंव निगोह नदी अभी भी उफान पर चल रही है ,जिले में हुई भारी बारिश से जिले के सभी 18 बांध पूरी तरह से भर गए और अब बांधो के ऊपर से चादर चल रही है।