गोंडा: तहसीलदार न्यायिक का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Gonda, Gonda | Feb 9, 2025 रविवार 10 बजे गोंडा के तरबगंज तहसील में तैनात न्यायिक तहसीलदार अनीश सिंह का रिश्वत लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में तहसीलदार अपनी कार में बैठे हुए एक पीड़ित से 15 हजार रुपए की घूस लेते नजर आ रहे हैं। यह रिश्वत जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में न्याय देने के एवज में ली गई है। हालांकि पब्लिक ऐप्प इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।