कुरडेग: कुरडेग निर्मला हाई स्कूल के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, सिमडेगा रेफर
कुरडेग कूटमाकछार रोड निर्मला हाई स्कूल के पास मंगलवार की सुबह 10:00 बजे मोटरसाइकिल दुर्घटना में सुजीत नामक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को गश्ती पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया, जहां पर इलाज के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौट रहा था इस दौरान दुर्घटना घटी।