जमुई: महादेव सिमरिया में बाइक की ठोकर से एक व्यक्ति हुआ घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 25, 2024 जमुई- सिकंदरा मुख्य मार्ग पर महादेव सिमरिया में गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए। घायल व्यक्ति को परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है। घायल व्यक्ति कि पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के राजाडीह गांव निवासी शिव यादव के रूप में हुई है।