झांसी: लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सपा के पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह यादव ने भाजपा की जॉइन
Jhansi, Jhansi | Mar 15, 2024 दरअसल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले शुक्रवार को झांसी निवासी और सपा के पूर्व एमएलसी श्यामसुंदर सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। बता दे की श्याम सुंदर सिंह यादव सपा के कद्दावर नेता थे और झांसी के बड़े ठेकेदार भी है। इसके अलावा श्यामसुंदर सिंह यादव झांसी-ललितपुर सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।