सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत जमगाला में एक युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर घंटों तक हाई-वोल्टेज ड्रामा किया। बताया जा रहा है कि युवक रोजाना अंडा खाने का आदी है। अंडा नहीं मिलने से नाराज होकर वह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया।