कामां: जुरहरा में 5 हजार के इनामी बदमाश को किया गया गिरफ्तार
जुरहरा थाना अधिकारी गिर्राज प्रसाद ने बताया की हत्या के मामले में पिछले करीब 5 साल से फरार चल रहे ₹5 हजार के इनामी बदमाश सतीश को जुरहरा थाना पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया। आरोपी वर्ष 2020 के हत्या के मामले में वांछित था। कार्रवाई एसपी शरण गोपीनाथ के निर्देशन में की गई। मामले में अनुसंधान जारी है। शनिवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।