सदर: सारनाथ पुलिस ने 25 हजार के इनामी अभियुक्त जाकिर को किया गिरफ्तार, जाली मुद्रा और मादक पदार्थ तस्करी मामले में थी तलाश
वाराणसी के सारनाथ थाना पुलिस ने जाली मुद्रा और मादक पदार्थ तस्करी के मुकदमे में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त जाकिर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पश्चिम बंगाल के मालदा जनपद के वैष्णव नगर थाना क्षेत्र से की गई।