डुमरा: खुद्दी बखारी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन, उमड़े अकीदतमंद
बेला थाना क्षेत्र के खुद्दी बखारी गांव में नमो सेना अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इरशाद नूरी के आवास पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया। इस अवसर पर उलेमाओं और वक्ताओं ने प्रेम, शांति, इंसानियत एवं आपसी भाईचारे का संदेश