श्री गंगानगर: दलित समाज ने एसपी के खिलाफ किया प्रदर्शन, विधायक अधिकारी मारपीट मामले में FIR से नाम हटाने की मांग
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 8, 2026
आरयूआईडीपी के सहायक अभियंता जगनलाल बैरवा और भाजपा विधायक जयदीप बिहाणी के बीच हुए मारपीट प्रकरण को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी मामले में दर्ज एफआईआर में शामिल किए गए दलित समाज एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों के नाम हटाने की मांग को लेकर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे बड़ी संख्या में लोग पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।