टीकमगढ़: टीकमगढ़ में पंचकल्याणक महोत्सव का समापन: गजरथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, मुनि समत्व सागर ने कहा- मानव जीवन दुर्लभ
टीकमगढ़ की श्रीजी कॉलोनी के पारसनाथ जैन मंदिर में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव का शनिवार को भव्य गजरथ यात्रा के साथ समापन हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन को 'मोक्ष कल्याणक' के रूप में मनाया गया, जिसमें मुनि समत्व सागर महाराज ससंघ शामिल हुए। गजरथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भगवान के रथ की परिक्रमा की और धर्म लाभ लिया।