कांके: पिस्का मोड़ के पास पशु लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, विधायक सीपी सिंह पहुंचे
Kanke, Ranchi | Sep 20, 2026 पिस्का मोड़ के पास पशु लदा वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर रविवार सुबह करीब 11 बजे विधायक सीपी सिंह पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अवैध गौ तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही फरार वाहनों और घटना में शामिल लोगों के संबंध में की जा रही कार्रवाई की जानकारी ली।