उदवंत नगर: कारीसाथ में 31.20 करोड़ के इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क का शिलान्यास कल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे आगाज, तैयारी पूरी
भोजपुर जिले के कारीसाथ स्थित बाणासुर मत्स्य बीज प्रक्षेत्र में बनने वाले इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क के निर्माण कार्य का शिलान्यास 15 जून को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। लगभग 31 करोड़ 20 लाख 92 हजार रुपये की स्वीकृत लागत से बनने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम