पीरो: पीरो में ठनका पीड़ित परिवार को मिली राहत, 24 घंटे में ₹4 लाख का अनुग्रह अनुदान
Piro, Bhojpur | May 10, 2026 ठनका से हुई दर्दनाक घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मानवता की मिसाल पेश की है। मृत महिला बबीता देवी के पति विनोद चौधरी को महज 24 घंटे के भीतर अनुग्रह अनुदान की राशि उपलब्ध करा दी गई। रविवार की दोपहर करीब 12:00 बजे अंचलाधिकारी लखेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार मृतका के पति को चार लाख का चेक दिया गया।