चान्हो: झामुमो के प्रयास से पारा शिक्षक की हुई पुनः जॉइनिंग
Chanho, Ranchi | Jul 1, 2026 झामुमो चान्हो प्रखंड अध्यक्ष मकबूल अहमद आजाद के प्रयासों से पारा शिक्षक कार्तिक उरांव को बुधवार दोपहर तीन बजे उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मुड़कमटांड़ में पुनः योगदान का अवसर मिला। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईओ) सीमा कुमारी ने उन्हें योगदान पत्र सौंपा। लंबे समय बाद शिक्षक की वापसी से विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारु होने की उम्मीद जगी है...