मंझनपुर: वैष्णो किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ने सुरक्षा की गुहार लगाई, मंझनपुर कलेक्ट्रेट में डीएम को सौंपा ज्ञापन
वैष्णो किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर ने अपनी जान-माल की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन से गुहार लगाई है। वह मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचीं और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर गंभीर आरोप लगाए। साध्वी मुस्कान ने आरोप लगाया कि प्रयागराज किन्नर अखाड़े की कथित महामंडलेश्वर कल्याणी और उनके सहयोगियों द्वारा लगातार उनके समर्थकों को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है।