हाथरस: मुरसान के कलेक्ट्रेट में मोबाइल यूनिट वाहन को डीएम और एसपी ने हरी झंडी देकर रवाना किया, फ्री में होगा उपचार
मुरसान थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट पर सोमवार दोपहर 1:30 बजे के लगभग जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक आधुनिक मोबाइल हेल्थ यूनिट वाहन को डीएम एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है यह पहल उदय फाउंडेशन के सहयोग से की गई डीएम ने बताया यह यूनिट लोगों को उनके घर के निकट ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी