करेड़ा: करेड़ा: रेगर समाज ने कुलदेवी सती माता स्थल को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की की मांग
करेड़ा। रेगर समाज के जैलिया गोत्र के प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर कुलदेवी सती माता के प्राचीन धार्मिक स्थल को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कर आवंटित करने की मांग की। सरकारी कुएं के समीप स्थित इस स्थल पर 800 वर्षों से वंशज पूजा-अर्चना, रात्रि जागरण व धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।