बिक्रमगंज: सीआरपीएफ जवान को दी गई अंतिम विदाई, उसके आठ वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि
बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र के मुंजी डिहरा गांव में रविवार शाम करीब चार बजे सीआरपीएफ जवान कंचन कुमार ठाकुर का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। तिरंगे में लिपटे जवान को उनके आठ वर्षीय बेटे अंश कुमार ने मुखाग्नि दी। पिता को अंतिम विदाई देते मासूम बेटे को देखकर परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।